Continuous Rain:
रांची। झारखंड में मानसून ने जोरदार एंट्री ली है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण रांची समेत पूरे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Continuous Rain: सड़कें बनी तालाबः
रांची के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बारिश का पानी इस कदर भर गया है कि सड़क और तालाब में फर्क करना मुश्किल हो गया है। खासकर दीपाटोली इलाके की स्थिति बेहद खराब है। सड़कें लबालब पानी से भरी हुई हैं। नालियों में गंदगी की वजह से जल निकासी पूरी तरह बाधित है। नगर निगम की तमाम कोशिशों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।
Continuous Rain: लोगों की बढ़ी मुसीबतें, घरों में कैद हुए परिवारः
लगातार बारिश और जलभराव की वजह से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर रांची के खादगड़ा, दीपाटोली, प्रेम नगर, नामकुम, पंचशील नगर आदि इलाकों में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। निचले इलाकों के घरों में घरों में पानी घुस रहा है। कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है।
बताते चलें कि मौसम विभाग ने झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश, तेज हवाएं और संभावित प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी दी गई है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर आज यानी गुरुवार सभी स्कूल बंद हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और आम नागरिकों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। बारिश के कारण राजधानी की लगभग सभी सड़कें खाली हैं। जिन सड़कों पर आम दिनों जाम की स्थिति रहती है, वे सुनसान हैं। बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाली दुकानें भी बंद हैं। हर ओर केवल पानी ही पानी है और कुछ नहीं।
इसे भी पढ़ें
Entry of Monsoon: झारखंड में मानसून की एंट्री, भारी बारिश से सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी