स्पीकर पद के लिए रबिंद्र नाथ महतो के नाम पर बनी सहमति [Consensus made on the name of Rabindra Nath Mahato for the post of Speaker.]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा में स्पीकर पद का सस्पेंस भी अब खत्म हो गया है। नाला से विधायक रबिंद्र नाथ महतो के नाम पर पक्ष और विपक्ष दोनों ओऱ से इसके लिए सहमति बन गयी है। कल विधिवत चयन की प्रक्रिया पूरी कर इसकी घोषणा कर दी जायेगी।

आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान संसदीय कार्य विभाग मंत्री राधा कृष्ण किशोर स्पीकर पद के लिए रबिंद्र नाथ महतो के नाम पर सहमति को लेकर सक्रिय रहे।

इस बीच रबिंद्र नाथ महतो ने एक ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जारी पोस्ट में महतो ने कहा है, हेमंत सोरेन जी ने मेरे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए हार्दिक आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि सदन में संवाद को अधिक सशक्त बनाते हुए आम सहमति से राज्यवासियों की आशाओं–अपेक्षाओं को पूरा करूं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में अबकी बार ज्यादा पढ़ी-लिखी सरकार, 81 में से 64 विधायक करोड़पति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं