कांग्रेस: नहीं बदलेगा कोई मंत्री, सूची पहुंची राजभवन

1 Min Read

रांची। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंत्रियों के नामों की सूची राजभवन भेज दी गई है। इसमें भी वही नाम हैं, जो पहले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल थे।

इसके साथ ही पिछले 15 दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कोटे के मंत्री नहीं बदले जाएंगे।

पुराने मंत्रियों को ही मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। पुराने मंत्रियों में बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और आलमगीर आलम शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले आलाकमान किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसलिए बहुत संभव है कि कैबिनेट में पुराने चेहरों को ही जगह मिले।

हालांकि अभी तक नामों की घोषणा नहीं की गई है।

अब तक कई नामों की चर्चा थी जिसे मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात कही जा रही थी, जैसे प्रदीप यादव, अनुप सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, अंबा प्रसाद लेकिन आलाकमान चुनाव से पहले किसी भी नये नाम पर दांव खेलने की मूड में नहीं है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने आठ भारतीयों की रिहाई के लिए कतर के अमीर की सराहना की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं