रांची: कांग्रेस होली के बाद झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सहयोगी अपने उम्मीदवारों की घोषणा अलग-अलग करेंगे।
इसे भी पढ़ें
निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया गया : एसबीआई







