कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी पहुंची सिविल कोर्ट, वकीलों से लिया आशीर्वाद

1 Min Read

रांची। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को रांची सिविल कोर्ट पहुंची। यहां उन्होंने वकीलों से मुलाकात की।

फिर अधिवक्ताओं से आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि रांची लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री हैं।

उन्होंने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर जाकर वहां उपस्थित अधिवक्ताओं से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर सुश्री सहाय के साथ उनके पिता सुबोध कांत सहाय भी उपस्थित थे। मौके पर यशस्विनी सहाय ने वकीलों से बातचीत के दौरान अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। इस अवसर पर की कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

7 मई को राजमहल सीट से नामांकन करेंगे लोबिन हेंब्रम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं