कल पेन डाउन हड़ताल करेंगे समाहरणालय संवर्ग कर्मी [Collectorate cadre workers will go on pen down strike tomorrow]

1 Min Read

धनबाद। समाहरणालय संवर्ग कर्मियों ने 9 सूत्री मांग के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर काम किया।

कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष तपन मंडल, जिला सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रतन पासवान के नेतृत्व में समाहरणालय मुख्य द्वार पर कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया।

इससे पहले कर्मचारी संघ की बैठक समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में हुई। जिसमें आंदोलन की रणनीति बनी।

कर्मचारी संघ का कहना है कि कालबद्ध प्रोन्नत्ति, लिपिक का वेतनमान 1900 से बढ़ाकर 2400 करने, समाहरणालय लिपिकों का नाम परिवर्तन सहित 9 सूत्री मांग के समर्थन में समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

18 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक तीन घंटे का पेन डाउन हड़ताल होगा। 20 जुलाई को समाहरणालय के गेट पर कैंडिल मार्च निकलेगा।

प्रदर्शन में संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश सिंह, शांतनु सरकार, सबिता हलधर, सुबोध कुमार, सुशील कुमार, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें 

मुहर्रम को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील

Share This Article
Exit mobile version