Diwali rain forecast: झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, दीपावली पर हल्की बारिश संभव

1 Min Read

Diwali rain forecast:

रांची। झारखंड में इस बार ठंड अच्छी खासी पड़ेगी। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से ही ठंड का अहसास होने लगा है। खास कर सुबह और शाम को ठंडक बढ़ने लगी है। रांची, बोकारो और गिरिडीह जैसे जिलों में लोग हल्के स्वेटर और जैकेट पहनने लगे हैं।

ला नीना के प्रभाव से ठंड ज्यादाः

मौसम विभाग के अनुसार, ला नीना के प्रभाव से इस बार सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

पारा 2 डिग्री गिराः

पिछले 24 घंटों में झारखंड के अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रांची, खूंटी और धनबाद में रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते से ठंड बढ़ेगी और दूसरे हफ्ते से यह कंपकांने लायक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather Alert: रांची और खूंटी में बारिश और वज्रपात की संभावना, हवाओं से बढ़ेगी ठंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं