CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने किया मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण

1 Min Read

CM Nitish Kumar:

पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 28 नवंबर को बिहार के मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक ही बिना सूचना के सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री को देख वहां हड़कंप मच गया। बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार लगातार विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और प्रशासनिक मामलों की जानकारी ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएम शुक्रवार को सुबह-सुबह अचानक मुख्य सचिवालय पहुंचे और सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

कामकाज का जायजा लियाः

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और सचिवालय में चल रहे कामकाज का जायजा लिया। सीएम के अचानक आने से सचिवालय में हलचल मच गई। यह उनके सीएम बनने के बाद पहला अचानक दौरा है।

जारी रहेगी समीक्षाः

इससे पहले गुरुवार को सीएम ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में राज्य में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावशीलता पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी विभागों की समीक्षा की जायेगी।

Share This Article