CM Hemant Soren: सीएम हेमंत का बड़ा आरोप-सरकार को बदनाम और बाधित करने के लिए हो रही फंडिंग

6 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को बदनाम और हमारे कार्यों में बाधित करने के लिए फंडिंग की जा रही है। जनता को सरकार के खिलाफ करने के लिए फंडिंग हो रही है। यह गिरोह पूरे देश में काम कर रहा है। रिम्स 2 के नाम पर फिर राजनीतिक रोटी सेकी जा रही है। इससे पहले फ्लाईओवर के विरोध में राजनीतिक दुकानें खोली गयी। लेकिन, बरसात के इस मौसम में फ्लाई ओवर के लाभ से राजधानी की जनता समझ गई है।

सरकार के काम बाधा डाली जा रहीः

उन्होंने कहा कि विपक्ष का अपना उद्देश्य और राजनीतिक विचारधारा है। लेकिन, ये अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए केवल सरकार को घेरने में ही लगे हैं। कई जगह सरकार के काम में अवरोध पैदा कर रहे हैं।

कानून और संवैधानिक संस्थाएं इनकी जेब मेः

उन्होंने कहा कि ये इसके लिए कानून का भी सहारा लेते हैं। कानून और संवैधानिक संस्थाएं इनकी जेब में है। लेकिन, हम पूरी ताकत से सत्ता में हैं तो उस ताकत के अनुसार काम भी करेंगे। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सकारात्मक सहयोग का आह्वान भी किया।

मानसून सत्र के समापन पर सीएम ने दिया बयानः

मुख्यमंत्री झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के समापन पर अपना भाषण दे रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लद्दाख के राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए गए व्यवहार का भी विस्तार से जिक्र किया।

भाजपा शासित राज्यों की स्थिति क्या हैः

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की झारखंड छोड़ देश के अधिकतर राज्य में सरकार में है। लेकिन, वहां की स्थिति क्या है। आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों की क्या हालत है। ये देश को विश्व गुरु बनाना चाहते या खुद या अपने व्यवसायिक साथियों को। भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये खुद और व्यापारिक सहयोगियों को विश्व गुरु बनाने की तैयारी में जुटी है।

गुरुजी को भारत रत्न देने पर केंद्र क्या करता है, देखना होगाः

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सदन ने भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित कर दिया। लेकिन, इनकी केंद्र में बैठी सरकार क्या करती है, यह देखना जरूरी होगा, क्योंकि ये जो बोलते हैं,वह करते नहीं, जो नहीं बोलते, वह जरूर करते हैं।

पीएम, सीएम वाले कानून का हिडेन एजेंडा जल्द स्पष्ट होगाः

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अपने विरोधियों को जेल में डालने के लिए सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का सहारा लेते हैं। अब एक नया कानून बनाने जा रहे हैं। इसमें 30 दिन जेल में रहने पर पीएम, सीएम, सांसद का पद चला जाएगा। इसका औचित्य क्या है, अभी समझ नहीं आया है। इसके पीछे का हिडेन एजेंडा भी स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि एक लाख वोट से एक वोट की कीमत कम नहीं होती। एक वोट से कोई सत्ता में आता है और एक वोट से सत्ता से बाहर हो जाता है। इसलिए 30 दिन के जेल से ज्यादा एक वोट की कीमत है। बिहार में इन्होंने लाखों वोटरों को लिस्ट से गायब कर दिया। दिलचस्प है कि इन्होंने ऐसा कानून बनाया है जिसमें निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई नहीं हो सकती। जबकि जज भी गलती करता है तो उसके विरुद्ध महाभियोग लाया जा सकता है।

इवेंट मैनेजमेंट से आम लोगों को भ्रमित किया जा रहाः

हेमंत सोरेन ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट, टीवी, मीडिया के माध्यम से ये इवेंट मैनेजमेंट कर रहे। इसके माध्यम से आम लोगों को भ्रमित किया जा रहा।ये आदिवासी हितों की बात करते। पिछली दफा बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति मुख्यमंत्री बनने को राजी हुई थी। लेकिन अंतिम समय में नहीं आयी। क्या कारण रहा अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।उसके बाद खूंटी में पीएम ने बड़े बजट से बड़ा कार्यक्रम किया। कई घोषणाएं की। लेकिन, आज उन घोषणाओं और कार्यक्रमों की क्या स्थिति है, इसे समझा जा सकता है।

दूसरों के विकास की बड़ी कीमत चुका रहा झारखंडः

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सोने की चिड़िया कहा जाता है। है भी। यहां के खनिज से कई अरबपति, खरबपति बन गए। कई राज्य जगमगा रहे हैं। लेकिन गुजरात, महाराष्ट्र को देख कर विकास का पैमाना तय नहीं किया जा सकता। मुंबई में गगनचुंबी इमारते हैं, तो सबसे बड़ा स्लम भी।

दिल्ली की भी वही स्थिति है। देश का पोषण करते करते झारखंड की आज यह स्थिति हो गयी है। यहां यूरेनियम से उस क्षेत्र का हर तीसरा व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है। प्रधानमंत्री कार्यालय कोयला, लोहा, बॉक्साइट के ऑक्शन को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहा है। विलंब होने पर पदाधिकारियों को प्रताड़िता किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण से जबरदस्त छेड़छाड़ किया जा रहा है। ऑक्शन में खदान लेनेवालों को बेतरतीव ढंग से फॉरेस्ट की जमीन दी जा रही है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। देश के विकास की बड़ी कीमत चुका रहा है झारखंड।

इसे भी पढ़ें 

CM Hemant Soren: गुरुजी को अंतिम विदाई: सीएम हेमंत सोरेन ने दामोदर घाट पर की अस्थि विसर्जन क्रिया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं