JharkhandCM Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन के नाम पर फर्जी कॉल कर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को परेशान करने का मामला, गोंदा पुलिस जांच...

CM Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन के नाम पर फर्जी कॉल कर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को परेशान करने का मामला, गोंदा पुलिस जांच में जुटी

CM Hemant Soren:

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग कर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी को फोन कर परेशान करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत सीएम के प्राइवेट असिस्टेंट जय प्रसाद ने गोंदा थाना में एक FIR दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार:

शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर वीवीआईपी व्यक्तियों को कॉल किया और असभ्य व संदिग्ध तरीके से बात की।शिकायत में उल्लेख है कि जिस नंबर 7439077614 से कॉल किया गया, वह ट्रू कॉलर पर अभिजीत न्यू सिम जिम पीटी के नाम से दिख रहा है। आरोप है कि इसी नंबर से कुछ समय पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी फोन कर परेशान किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस कृत्य को सीएम की छवि धूमिल करने और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने की गंभीर कोशिश बताया है।

फर्जी कॉल की संपूर्ण रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराई गई है। रिकॉर्डिंग में आरोपी खुद को झारखंड का सीएम बताते हुए अभद्र भाषा में संवाद करता सुनाई दे रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह न केवल संवैधानिक पद की गरिमा का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा दृष्टि से भी अत्यंत चिंताजनक है।

गोंदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है:

पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर कॉलर की लोकेशन, पहचान और नेटवर्क की जांच कर रही है। साइबर सेल की टीम भी तकनीकी जांच में लगाई गई है। अधिकारियों का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह अथवा शरारती तत्व का काम हो सकता है, जिसका उद्देश्य वीवीआईपी हस्तियों को बदनाम करना या परेशान करना है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान उजागर करने और उसे गिरफ्तार करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles