CM Hemant Soren: 29 नवंबर को 10 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे सीएम हेमंत

2 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को 10 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इनमें सहायक आचार्य सहित पदों पर होनेवाली नियुक्तियां शामिल हैं।

इन्हें मिलेगा नियुक्ति पत्रः

9 हजार सहायक आचार्यों के अलावा झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 342, कार्मिक, उद्योग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

सरायकेला-खरसावां का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगितः

झारखंड सरकार ने छह नवंबर को सरायकेला-खरसावां में होने वाले सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में गणित-विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान के सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना था। अब इन्हें भी 29 नवंबर को सीएम ही नियुक्ति पत्र देंगे। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 342 अभ्यर्थियों की विभिन्न विभागों की ओर से काउंसिलिंग भी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग के दंत चिकित्सकों के अलावा अन्य विभागों के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा।

भव्य समारोह होगा 29 नवंबर कोः

झारखंड सरकार 18 नवंबर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसका समापन भी 29 नवंबर को ही होगा। साथ ही हेमंत सोरेन की सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर रांची में भव्य समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र भी बांटे जायेंगे।

इसे भी पढ़ें

CM Hemant Soren: सीएम हेमंत को अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन का न्योता


Share This Article