सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन बीमार, हिल व्यू नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष रुपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हिल व्यू नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। यहां डॉ उज्जवल के मार्गदर्शन में उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल मैनेजमेंट के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसके बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल लाया गया। हिल व्यू नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ नितेश प्रिया ने बताया कि रुपी सोरेन की सेहत में सुधार है। उनका इलाज अस्पताल के रुम नंबर डी 10 में किया जा रहा है।

मां की तबीयत बिगड़ने के बाद दुमका से विधायक बसंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और मां की सेहत की जानकारी ली। इसके अलावा सोरेन परिवार के कई सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं