सीएम हेमंत सोरेन ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में मत्था टेका [CM Hemant Soren paid obeisance at the Gurudwara on Prakash Parv]

1 Min Read

कहा- समरसता और मानवता का संदेश देने वाले हैं गुरु नानक देव जी

रांची। गुरुनानक देवजी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका औऱ लोगों को शुभ कामनाएं दीं। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।

इसमें उन्होंने लिखा है, सामाजिक कुरीतियों को दूर कर, समरसता और मानवता का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही, कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड बंटेगा नहीं, संथाल एक रहेगा- झारखंड के साथ : हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं