CM हेमंत सोरेन आज भी नहीं पहुंचे ED कार्यालय, गये दुमका

2 Min Read

रांची। CM हेमंत सोरेन छठे समन पर भी पेशी के लिए ED के दफ्तर नहीं जायेंगे। जानकारी के मुताबिक CM हेमंत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दुमका रवाना हो गये हैं। ED ने उनको जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया था।

इस मामले में CM को पहले भी पांच बार समय किया जा चुका है। ED ने उनको आज 11 बजे अपने दफ्तर में तलब किया था। लेकिन CM हेमंत आज दुमका चले गये। दुमका में वे आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका दुमका कार्यक्रम सप्ताहभर पहले से तय था।

पांच बार सीएम को जारी हो चुका है ED का समन

ED ने CM हेमंत को जमीन घोटाला मामले में पहला समन 14 अगस्त को,  दूसरा समन 24 अगस्त को, तीसरा समन 9 सितंबर को, चौथा समन 23 सितंबर को और पांचवां समन 4 अक्टूबर को जारी किया था। आज की पेशी के लिए CM को ED की ओऱ से छठा समन दो दिन पहले 10 दिसंबर को जारी किया था। लेकिन अब तक उन्होंने न तो ED को कोई जवाब नहीं भेजा और न ही वह ED दफ्तर गये।     

राजभवन ने भी खोला मोर्चा

इधर, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने  कहा है कि राजभवन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन पट्टे की अवधि बढ़ाने को लेकर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर विचार कर रहा है। जिन लोगों ने गलत काम किया है और दोषी पाए गए हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा।

निर्वाचन आयोग ने पिछले साल अगस्त में उस याचिका पर राजभवन को अपनी राय भेजी थी। इसके संबंध कयास लगाये जा रहे हैं कि आयोग ने  मांग की है कि हेमंत सोरेन को खुद के लिए खनन पट्टा की अवधि बढ़ाने और चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित किया जाए। राज्यपाल रमेश बैस के कार्यकाल में ये रिपोर्ट भेजी गई थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं