CM Hemant Soren:
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़, टीटीपीएस ललपनिया बोकारो में आगामी 3, 4 एवं 5 नवम्बर 2025 को “अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया।प्रतिनिधिमंडल में ये शामिल थेः प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू सहित मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम एवं अन्य शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें
CM Hemant Soren: टीएमसी के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन मिले सीएम हेमंत से

















