CM Hemant: CM हेमंत ने मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई [CM Hemant congratulated the successful students in the matriculation examination]

1 Min Read

CM Hemant:

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढेरों बधाई, शुभकामनाएं दीं है। CM ने अपने x हैंडल पर पोस्ट कर कहा जिन छात्रों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों और कड़ी मेहनत करते रहें। इसके साथ ही उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए उनका आभार जताया।

CM Hemant: सीएम ने लिखा..

झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप जिन्हें परिणाम नहीं मिल पाया वो निराश न हों, कड़ी मेहनत और परिश्रम करते रहें। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई….

इसे भी पढ़ें

मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन छात्राओं ने जमकर खेली होली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं