CM Hemant Soren: CM हेमंत की जनता से अपील, शीतलहर में सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें

1 Min Read

CM Hemant Soren

रांची। झारखंड में जारी शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में बिना काम के बाहर जाने से बचें, खासकर सुबह और शाम के समय, जब शीतलहर का प्रभाव अधिक रहता है।

मुख्यमंत्री की सलाह

मुख्यमंत्री ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने अलाव और हीटर का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि कमरों में पर्याप्त वायु संचार बनाए रखना भी जरूरी है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में खांसी-जुकाम, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी या भ्रम जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा, 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन या 1800-345-6540 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार के लिए जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

Share This Article