सीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना संग बाबा धाम में की पूजा अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं [CM Hemant along with his wife Kalpana offered prayers at Baba Dham, prayed for the prosperity of the state]

2 Min Read

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ देवघर के बाबा बैजनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान दोनों ने राज्य और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इससे पहले सीएम को स्थानीय जिला प्रशासन की ओऱ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

बता दें कि कल सीएम और कल्पना ने गिरिडीह में  मारांग बुरु दिशोम मांझी थान में  पूजा की थी।

मांझी थान में यहां पुजारी चांदोलाल टुडू ने पारंपरिक संथाली तरीके से पूजा अर्चना करवायी। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति की कामना की।

इसके बाद हेमंत सोरेन ने पुजारियों और आदिवासी महिलाओं के साथ कुछ पल के लिए बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांझी थान के बाहर पहाड़ पर पौधारोपण किया। इसके बाद हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मधुबन के क्षेत्रपाल भोमिया जी बाबा मंदिर पहुंचे और दर्शन किया। 

बता दें कि मारांग बुरु दिशोम मांझी थान के प्रति संथाल समाज की विशेष आस्था है। कहा जाता है कि संथाल समाज के लोग जब भी कुछ कार्य करते हैं तो दिशोम मांझी थान को याद करते हैं।

मालूम हो कि जब हेमंत सोरेन जेल में बंद थे उस समय 4 मार्च को कल्पना मुर्मू सोरेन यहां पहुंची थी।

यहां पर पूजा करने और मन्नत मांगने के बाद कल्पना सोरेन गिरिडीह झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं थीं और राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

ऐसे में यह स्थल काफी पूजनीय है और संथाल समाज के लोगों की अटूट आस्था भी जुड़ी हुई है। 

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने पत्नी संग गिरिडीह के मांझी थान में की पूजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं