नई दिल्ली, एजेंसियां। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे।
यहां उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न हो चुका है। आपके बीच जनादेश आ चुका है। इंडिया गठबंधन की आज बैठक है।
मैं इसमें शामिल होने पहुंचा हूं। बैठक में विचार-विमर्श के बाद हम आगे बढ़ेंगे। सीएम चंपाई ने सरकार बनाने का दावा करने के सवाल पर कहा कि सबकुछ बैठक में विचार-विमर्श के बाद ही तय किया जायेगा।
नीतीश कुमार से संपर्क के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।
इंडिया गठबंधन के किसी सहयोगी दल ने बातचीत की हो तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राजनीति में सभी दलों के साथ मुलाकात होती रहती है। यहां कोई भी अछूता नहीं है।
इसे भी पढ़ें
सरकारी जिम्मेदारी क्यों छोड़ना चाहते हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फणनवीस









