गुमला। गुमला के बसिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे हैं। यहां मंच पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद हैं।
चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव देश के लिए निर्णायक है। देश में तानाशाही है। लोकतंत्र को बचाना है। संविधान को खतरा है।
बीजेपी के शासन में 2014 से ही देश में झूठ की खेती हो रही है। जुमलेबाजी हो रही है। रोजगार महंगाई पर किसी पर बात नहीं होती।
झारखंड अलग है। यहां खनिज है, लेकिन आज प्रदेश में 24 साल में वे लोग सबसे ज्यादा शासन किये लेकिन झारखंड को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया।
सीएम ने कहा झारखंड में पिछड़ेपन की जिम्मेदार बीजेपी है। रोजगार और आदिवासी मूलवासी कल्याण की बात नहीं करते।
10 साल से केवल जुमलाबाजी हो रही है। 5 साल में मिला एक मौका नहीं गंवाना है। उन्हें सत्ता से बेदखल करना है।
वे झारखंड के किसानों का हित नहीं सोचते। मुट्ठी भर पूंजपति के लिए सरकार है। है। पीएम आए थे लेकिन कभी नहीं सोचा की आदिवासी अस्मिता कैसे बचेगी।
परंपरा कैसे बचेगी। शिक्षा की व्यवस्था नहीं की। राज्य में गठबंधन की सरकार आई। आदिवासी मूलवासी अस्तित्व बचाने के लिए सरना धर्म कोड बनाया, लेकिन बीजेपी ने रोक दिया।
ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की लेकिन वो आगे नहीं बढ़ेगा। आदिवासी मूलवासी पिछड़ा दलित गरीब विरोधी है बीजेपी सरकार।
झारखंड का अस्तित्त बचाना है। हमने कई कल्याण के काम किए। ये जयपाल सिंह मुंडा की धरती है।
विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृति की व्यस्वथा की जयपाल के नाम से। यहां मजदूर का बच्चा अच्छी शिक्षा लेगा। छात्रवृति को 3 गुना बढ़ा दिया।
डबल इंजन की सरकार ने प्राइमरी स्कूल बंद किए। गांव के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई। इनको मंशा आदिवासी कल्याण की नहीं है।
यहां का इतिहास मिटाना चाहती है। जंगल के भीतर भी योजना पहुंची। सर्वजन पेंशन स्कीम हम लाए।
केवल खनिज का व्यापार किया। पूंजीपतियों को सब सौंप दिया। झारखंड खुद अपने पैरों पर खड़ा होगा।
राहुल गांधी युवा सम्राट हैं। चुनाव संविधान बचाने के लिए है। लोकतंत्र को बचाने के लिए है। तानाशाही को मिटाना है।
तानाशाही की वजह से ही आपके नेता हेमंत सोरेन जेल में हैं। हमें मजबूती से संघर्ष करना है।
हमने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लड़ाई की। हमें सुखदेव और कालीचरण को जिताना है। झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करनी है।
इसे भी पढ़ें

