झारखंड में कल से फिर छायेंगे बादल, 3 से बारिश की संभावना

2 Min Read

रांची। झारखंड में शनिवार से फिर मौसम में बदलाव आयेगा। इस दौरान बादल छाये रह सकते हैं। इसके बाद तीन मार्च से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

3 मार्च से शुरू हुआ मौसम में बदलाव का सिलसिला पांच मार्च तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 मार्च को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इस दिन राज्य में कई जगहों पर तेज गर्जन के साथ वज्रपात के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रहने का अनुमान है।

राज्य के बदले मौसम का असर खेती पर भी पड़ेगा। राज्य के उत्तर और पश्चिमी भाग में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

4 मार्च को भी राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं और यही सिलसिला 5 मार्च को भी जारी रहेगा लेकिन राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी भाग में गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में मौसम के मिजाज को देखें, तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। कहीं बारिश नहीं हुई।

राज्य में सबसे अधिक तापमान की बात करें तो चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

रांची में 50 हजार का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं