रांची में CID साइबर सेल की रेड

1 Min Read

विदेशी खातों से लेन-देन और फ्रांड की आशंका

रांची। विदेशी खातों से पैसे के आदान-प्रदान को लेकर रांची में सीआईडी की साइबर सेल की टीम छापेमारी कर रही है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी के अधीन काम करने वाली साइबर सेल की टीम ने सोमवार की रात सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित एक कार्यालय में छापेमारी की।

साइबर सेल की टीम ने हरमू रोड स्थित होंडा शो रूम के ऊपर वाले फ्लोर पर स्थित कार्यालय में छापेमारी की। यह कार्यालय बिजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति का है।

छापेमारी करने के पीछे विजेंद्र सिंह का विदेशी कनेक्शन बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उनके द्वारा विदेशी खाते से बड़े पैमाने पर पैसे का आदान-प्रदान किया गया है।

साइबर अपराधियों से भी इनका कनेक्शन सामने आया है। इसी को लेकर सीआईडी की साइबर सेल की टीम ने यह छापेमारी की है।

इस दौरान टीम ने कई लैपटॉप, डिजिटल उपकरण और अन्य सामान जब्त किया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 21 तक बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं