चिराग पासवान 2 दिन झारखंड में, करेंगे चुनावी सभाएं [Chirag Paswan will be in Jharkhand for 2 days, will hold election meetings]

1 Min Read

धनबाद। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान 2 दिनों के झारखंड दौरे पर हैं। झारखंड विधानसभा के दूसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चिराग पासवान जनसभा को सम्बोधित करेंगे। चिराग पासवान 17 नवंबर की शाम 10:00 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे।

रांची में रात्रि विश्राम के पश्चात् 18 नवंबर को जामताड़ा, झरिया, धनबाद एवं बेरमो विधानसभा में रोड शो एवं जनसभा को सम्बोधित कर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। चिराग पासवान आज सुबह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ हेलीकाप्टर से धनबाद एवं अन्य जगहों पर पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें

PM Modi ने दरभंगा AIIMS का किया शिलान्यास, सीएम नीतीश, चिराग पासवान रहे मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं