मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जारी करेंगे मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त, 45 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ [Chief Minister Hemant Soren will release the second installment of Mainiyan Samman Yojana, 45 lakh women will get benefits]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर बोकारो के ललपनिया स्थित पवित्र लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ की धरती से मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त का वितरण करेंगे।

इस अवसर पर वे राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि ट्रांसफर करेंगे, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।

सीएम हेमंत सोरेन पहले ही योजना की पहली किस्त विभिन्न चरणों में वितरित कर चुके हैं। अब तक 48 लाख से अधिक महिलाओं का इस योजना के तहत पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से 45 लाख से अधिक महिलाओं को सम्मान राशि प्राप्त हो चुकी है।

योजना की समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि भेजी जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी। 18 अगस्त को पहली बार पाकुड़ जिले की 80 हजार से अधिक महिलाओं को योजना के तहत सम्मान राशि दी गई।

इसके बाद राज्य के पांचों प्रमंडलों में यह प्रक्रिया जारी रही, जिसके तहत प्रत्येक महिला के खाते में 1,000 रुपये की सम्मान राशि भेजी गई।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना की राशि में हर साल बढ़ेंगे 250 रुपये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं