ओडिशा दौरे पर हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लिंगराज मंदिर का किया दर्शन

1 Min Read

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओडिशा दौरे पर हैं। यहां शुक्रवार को उन्होंने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ लिंगराज मंदिर के दर्शन किए और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरे पर उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह तथा अन्य अधिकारी भी हैं।

गौरतलब है कि लिंगराज मंदिर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। 11वीं शताब्दी में निर्मित लिंगराज मंदिर, भगवान शिव को समर्पित  है। इसे  भुवनेश्वर शहर का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है।ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण सोमवंशी राजा ययाति प्रथम ने करवाया था।यह लाल पत्थर से निर्मित है जो कलिंग शैली की वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं