Chief Justice Surya Kant: झारखंड हाईकोर्ट की रजत जयंती 15 नवंबर को, सुप्रीम कोर्ट के भावी चीफ जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

2 Min Read

Chief Justice Surya Kant:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न इस बार विशेष रूप से मनाने जा रहा है। 15 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हाईकोर्ट परिसर को पूरी तरह सजाया जा रहा है और रंगाई-पुताई से लेकर सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश और देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के 10 अन्य न्यायाधीश भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, देशभर के नौ राज्यों इलाहाबाद, बंबई, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गौहाटी, मणिपुर और मेघालय के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने बताया:

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रजत जयंती समारोह को लेकर न्यायिक समुदाय और अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह आयोजन राज्य की न्यायिक परंपरा और संवैधानिक विरासत को नए आयाम देने वाला साबित होगा।

Share This Article