साधु के वेश में महिलाओं से ठगी, 2 गिरफ्तार [Cheating women in the guise of a monk, 2 arrested]

2 Min Read

नकद और जेवरात बरामद

रांची। राजधानी के होटल में शरण लेकर महिलाओं को टारगेट करते हुए नगद व जेवरात ठगने वाले दो आरोपी को चुटिया थाने की पुलिस ने निवारणपुर से गिरफ्तार किया है।

दोनों ठग साधु के वेश में महिलाओं को टारगेट करते थे और झांसा देकर नगद व जेवरात ठग लेते थे। पकड़े गए ठग का नाम सागर और रविन नाथ है। सागर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत और रविन नाथ दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है।

त्योहार में ठगी करने आये थे रांचीः

दोनों निवारणपुर स्थित श्वेता सिंह को चकमा देकर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान संदेह होने पर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में सागर ने बताया कि त्योहार के समय में रांची में वह आता था और खादगढ़ा बस स्टैंड के समीप होटल राज में शरण लेता था।

इसके बाद अपने सहयोगी रविन नाथ के साथ शहर में भ्रमण करते हुए महिलाओं को टारगेट कर नगद व जेवरात ठग कर फरार हो जाता था। दोनों आरोपियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

एक सांप भी बरामदः

दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक सांप भी बरामद की है। ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए दोनों सांप का इस्तेमाल करता थे।

सांप दिखाकर ही ढोंगी साधु विभिन्न जगहों पर मिलने वाली महिलाओं को विश्वास में लेते और जादू-टोना करने का झांसा देकर उसके पास से जेवरात ठग लेते थे।

एक सहयोगी जेवरात को गायब करने और दूसरा महिलाओं को चकमा देने में मशगूल रहता था।

इसे भी पढ़ें

सावधानः साधु के वेष में घूम रहे लुटेरे [Beware: Robbers roaming in the guise of sages]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं