झारखंड में कल से बारिश के आसार

1 Min Read

रांची। झारखंड को झुलसा रही गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के संकेत मिल रहे हैं। 7 से 10 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण एक टर्फ मेघालय से मराठवाड़ा तक बन रहा है। इसका असर बंगाल, झारखंड और ओडिशा पर भी पड़ेगा।

इस कारण झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। सात मई को राज्य के उत्तर-पूर्व (संथाल-कोयलांचल) और दक्षिणी छोटानागपुर इलाके में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

हालांकि 6 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चली हैं और छिटपुट बारिश हुई है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन का ये लुक शिबू सोरेन की याद दिला गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं