झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जायेंगे: चंपाई सोरेन

2 Min Read

सीएम ने गिरिडीह में आबुआ आवास के लाभुकों को दी पहली किश्त की राशि

गिरिडीह। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि दुनिया आज तरक्की कर रही है, पर झारखंड को विकास से दूर रखा गया। हम झारखंड को किसी भी हाल में पीछे नही रहने देंगे।

झारखंड खनिज संपदाओं वाला राज्य है, लेकिन हमारी खनिज संपदाओं का सबसे ज्यादा लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने लिया है।

हमारी सरकार हर हाल में यह स्थिति बदलेगी। यहां के मूलवासी और आदिवासी समाज को हम सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक रूप से मजबूत बनायेंगे।

मुख्यमंत्री ने ये बातें मंगलवार को गिरिडीह में तीन जिलों के आबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच को आगे बढ़ते हुए राज्य को हर क्षेत्र में प्रगति की ओर ले जाना है।

अबुआ आवास हेमंत सोरेन लेकर आये, जो आपके लिए है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम के दौरान की गयी घोषणा के बाद 30 लाख आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए आये हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गिरिडीह में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र बांटा। ये लाभुक गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के थे।

मौके पर ही 17,860 लाभुकों के खाते में डीबीटी के जरिए पहली किश्त की राशि ट्रांसफर कर दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास और 3.33 करोड़ की कुल 6 योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

साथ ही 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, विधायक सुदिव्य सोनू भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

JSSC-CGL पेपर लीक: आरोपियों को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं