रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 4 फरवरी को ली जानेवाली सीजीएल परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इससे संबंधित अधिसूचना आयोग ने जारी कर दी है। बता दें कि छात्र इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इ
सके प्रथम चरण में 28 जनवरी को यह परीक्षा हुई। परीक्षा खत्म होते ही पर्चा लीक के आरोप लगे थे। जिससे छात्र काफी आक्रोशित थे। इसके बाद आयोग ने तृतीय पाली की परीक्षा रद्द कर दी थी। पर छात्र पूरी परीक्षा रद्द करने और चार फरवरी की प्रस्तावित परीक्षा स्थगित किय जाने की मांग को लेकर आक्रोशित ते।
नाराज छात्रों ने आज ही जेएसएससी का घेराव कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गये हैं। इधर जेएसएससी ने चार फरवरी की परीक्षा स्थगित किये जाने का आदेश जारी कर दिया है।
इसे भी पढ़ें
उग्र छात्रों ने चेयरमैन की कार के शीशे तोड़े, पुलिस ने भांजी लाठी, कई घायल








