केंद्र की एडवाइजरी- खतरनाक हैं मेड इन इंडिया लिख कर बेचे जा रहे हैं चीनी पटाखे [Centre’s advisory – Chinese firecrackers are being sold with the inscription Made in India, they are dangerous]

2 Min Read

रांची। चीनी पटाखों पर रोक के बावजूद इसकी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। कार्रवाई से बचने के लिए मेड इन इंडिया लिखकर इसे बेचा जा रहा है।

इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय को अलर्ट किया है। साथ ही एडवाइजरी जारी कर राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए कहा है।

इसमें कहा गया है कि गलत जानकारी देकर चीनी पटाखों का अवैध रूप से आयात किया गया है। जबकि पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन ने ऐसे पटाखों के आयात और बिक्री के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किया है।

चीनी पटाखों में पोटेशियम क्लोरेट की मात्रा ज्यादाः

चीनी पटाखों में पोटेशियम क्लोरेट की मात्रा ज्यादा है। यह एक खतरनाक रसायन है। इस कारण पटाखों में अचानक आग लग सकती है।

घर्षण से भी लग सकती है आगः

पोटेशियम क्लोरेट एक सफेद क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ होता है। यह दहनशील पदार्थों के साथ मिलकर ज्वलनशील मिश्रण बनाता है। अगर दहनशील पदार्थ बहुत बारीक हो तो मिश्रण विस्फोटक हो सकता है। घर्षण से भी इसमें आग लग सकती है।

सल्फ्यूरिक एसिड के संपर्क में आने से इसमें विस्फोट हो सकता है। यही नहीं, गर्मी या आग के संपर्क में रहने से भी विस्फोट होने की संभावना रहती है।

इसे भी पढ़े

आरएसपी कॉलेज के नीरज ने बनाया कार्बाइड गन, आती है पटाखों की तरह आवाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं