झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से, केंद्र तैयार

2 Min Read

रांची। झारखंड में इस साल 6 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होगी। ये बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी तक चलेंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया गया है। इस साल 7.66 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे।

मैट्रिक में 4,21,678 और इंटरमीडिएट में 3,44,822 छात्र परीक्षा देंगे। सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया है। इस साल राज्य में मैट्रिक के लिए 1238 और इंटरमीडिएट के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

रांची में 100 परीक्षा केंद्र

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इस साल इंटरमीडिएट साइंस में 94,433, कॉमर्स में 25,907 और आर्ट्स में 2,24,502 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं मैट्रिक में सबसे ज्यादा गिरिडीह में 37,105 छात्र परीक्षा देंगे।

इसके लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, रांची के 100 परीक्षा केंद्रों पर 35,278 छात्र और पलामू के 71 सेंटर पर 33,153 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में रांची के 57 परीक्षा केंद्रों में 41,603 परीक्षार्थी, पलामू के 37 केंद्रों में 29,756, गिरिडीह के 65 केंद्रों में 26,412, धनबाद के 92 केंद्रों में 26,102 और हजारीबाग के 56 केंद्रों में 25,688 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा पद्धति में किया गया बदलाव

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अब ओएमआर शीट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऑब्जेक्टव सवाल के लिए अब विद्यार्थियों को ओएमआर सीट नहीं दी जाएगी। ऑब्जेक्टव सवालों के जवाब अब आंसर सीट पर ही लिखना होगा।

इसके साथ ही ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या और अंकों में बदलाव किया गया है।  2024 के मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 30 अंक के ऑब्जेक्टिव एवं 50 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे। वहीं बचे 20 फीसदी अंक अंतरिम मुल्यांकन और प्रैक्टिकल के लिए दिए जाएंगे। जबकि, 2025 में 20 अंक के ऑब्जेक्टिव और 60 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बीजेपी 8 सीटों पर दे सकती है नया चेहरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं