CBSE: सीबीएसई के इस निर्देश से छात्रों की बढ़ेगी मुश्किल, 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ में एडमिशन के लिए करना होगा ये काम [This instruction of CBSE will increase difficulties for students, they will have to do this for admission in standard math in 11th]

2 Min Read

CBSE:

रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में स्टैंडर्ड गणित लेने की अनुमति दे दी है। सीबीएसई के अनुसार, 10वीं में जिन विद्यार्थियों ने बेसिक गणित से पढ़ाई की है, वे 11वीं में स्टैंडर्ड गणित ले सकते हैं। लेकिन, विद्यार्थी 11वीं में स्टैंडर्ड गणित के योग्य है या नहीं, इसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा।

मूल्यांकन के बाद ही विद्यार्थियों को 11वीं स्टैंडर्ड गणित विषय मिल सकता है। सीबीएसई ने पिछले कुछ सत्रों में कोरोना महामारी और अन्य कारणों से बेसिक गणित लेने वाले छात्रों को 11वीं और 12वीं में स्टैंडर्ड गणित लेने की छूट दी थी।

CBSE:

बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भी यह निर्णय लिया गया है। प्राचार्यों को स्टैंडर्ड गणित लेने वाले छात्रों के माता-पिता को इसकी जानकारी देनी होगी, ताकि वे उचित निर्णय ले सकें। एक बार विषय एलओसी यानी लिस्ट ऑफ कैंडीडेट में भरने के बाद उसमें कोई परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। इसके साथ ही, सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सीबीएसई ने तिथि जारी कर दी है। 30 मई से आवेदन शुरू हो चुके हैं। 17 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। इसके अलावा, लेट फाइन के साथ 19 जून तक तक फॉर्म भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

CBSE: सीबीएसई : करियर काउंसिलिंग को लेकर 8 अप्रैल से शुरू होगा वेबिनार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं