गिरिडीह। एफसीआई फूड कारपोरेशन के गिरिडीह के ठेकेदार राम जी पांडे के शास्त्री नगर के आवास में सीबीआई ने बुधवार की अहले सुबह छापेमारी की।
हालांकि छापेमारी में क्या मिला है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। कार्रवाई अभी भी जारी है। बताया जा रहा हैं बुधवार की सुबह लगभग 6.30 बजे सीबीआई की टीम गिरिडीह पहुंची।
अलग अलग वाहन पर सवार होकर सीबीआई के अधिकारी जिले में पहुंचे। एक टीम शास्त्रीनगर स्थित रामजी पांडेय के घर पर पहुंची।
यहां घर के सभी सदस्यों को रोके रखा, इसके बाद पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान यहां सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई है।
बता दें कि रामजी पांडेय काफी चर्चित नाम है। सरिया में इनका गोदाम है। बता दें कि कोरोना काल के दरमियान अनाज का बड़ा घोटाला भी गिरिडीह में हुआ था।
यहां से हजारों टन अनाज भी गायब हो गया था। इसे लेकर प्रशासन जांच की बात कहती रही है।
इसे भी पढ़ें
गिरिडीह : 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर