CA Naresh Kejriwal:
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह FEMA (Foreign Exchange Management Act) के तहत छापेमारी की। यह झारखंड में FEMA के तहत ED की पहली रेड मानी जा रही है। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में रांची, मुंबई और सूरत में फैले कुल 15 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई। रांची में चर्च कंप्लेक्स स्थित उनके कार्यालय सहित आवासीय परिसरों को भी छापेमारी के दायरे में रखा गया।
सूत्रों के अनुसार:
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा पहले की गई छापेमारी में मिले दस्तावेजों और इनपुट्स के आधार पर शुरू हुई। आयकर विभाग की जांच के दौरान कुछ ऐसे वित्तीय तथ्य सामने आए थे, जिनसे विदेशों में धन निवेश (Foreign Investment) के संकेत मिले थे। इन जानकारियों पर ED की प्रारंभिक जांच में भी विदेशों में निवेश से जुड़े सबूत मिले, जिसके बाद FEMA के तहत रेड की गई।
छापेमारी के दौरान ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय डेटा की जांच की है। एजेंसी अब इन दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच की तैयारी कर रही है।
