रांची। राजधानी रांची में बुधवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस के खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं।
दुर्घटना 1 मई को राजधानी रांची के बुढ़मू प्रखंड में हुई। बताया गया है कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के तुरमुली में सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
मृतक विनोद महतो बुढ़मू थाना क्षेत्र के बेतांगी का रहने वाला है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें

