रांची में बिल्डर ने की आत्महत्या

1 Min Read

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

बिल्डर की पहचान नीरज सहाय के रूप में हुई है। घटना गुरुवार सुबह की है। उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को मारी है।

गोली की आवाज़ सुनकर घरवाले भागे-भागे पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार नीरज सहाय का कारोबार से नुकसान में चल रहा था। वह कई लोगों का हर दिन पैसे को लेकर कॉल आने से तनाव में रहता था।

हालांकि, आत्महत्या करने का पूरा कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, डोरंडा थानेदार ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें

बिहार की बुलेट रानी के बाहुबली पति गोलियां चलाते – चलाते बन गये सेवक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं