झामुमो के नाराज विधायक बैजनाथ राम बन सकते हैं मंत्री, सीएम ने दिये संकेत

1 Min Read

गढ़वाः मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज चल रहे झामुमो विधायक बैजनाथ राम को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके संकेत खुद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिये हैं।

बताया जा रहा है कि झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से कथित रूप से नाराज चल रहे जेएमएम विधायक बैजनाथ राम को जल्द ही चंपाई कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

सीएम चंपाई सोरेन ने गढ़वा में आयोजित एक कार्यक्रम में बैजनाथ राम की मौजूदगी में यह संकेत दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वा में नवनिर्मित समाहरणालय भवन समेत कई परियोजनाओं को लोकार्पण किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नाराज लोगों की जल्द ही नाराजगी दूर कर दी जायेगी। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे बैजनाथ राम के लिए लाटरी मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार: किसानों पर बेमौसम बारिश का कहर, गेंहू की फसल हो रही बर्बाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं