Elephants attack in Bokaro: बोकारो के बड़कीपुन्नू गांव में हाथियों का तांडव, 3 की मौत, एक महिला गंभीर

1 Min Read

Elephants attack in Bokaro

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के महुआटांड़ वन क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपुन्नू गांव में बुधवार सुबह हाथियों के हमले में तीन बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसारग्रामीणों के अनुसार, बीते 86 दिनों में हाथियों के हमले से अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है और लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बड़कीपुन्नू समेत आसपास के दर्जनों गांव लंबे समय से हाथियों के आतंक से जूझ रहे हैं।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, घायल महिला के बेहतर इलाज और हाथियों के आतंक पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण की मांग की है। प्रशासन और वन विभाग से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और दीर्घकालिक समाधान लागू करने की मांग की गई है।

Share This Article