Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स–निफ्टी लाल निशान पर खुले

1 Min Read
Stock market: मुंबई, एजेंसियां। वैश्विक सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की।

Stock Market

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 278.72 अंक टूटकर 83,538.97 पर आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94.15 अंक गिरकर 25,681.85 पर कारोबार करता दिखा।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच तीन दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया दो पैसे मजबूत हुआ। बुधवार को रुपया 11 पैसे गिरकर 90.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट में रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एनटीपीसी, इंफोसिस, टीसीएस और एसबीआई के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में कमजोरी

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक गिरा, जबकि जापान का निक्केई 225, शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Share This Article