गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सिसई में जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवार के बीच खूनी संघर्ष में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।
तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
वारदात के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में पैतृक जमीन पर लगे एक पेड़ को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच विवाद था।
शुक्रवार की दोपहर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि हथियार निकल आए।
कुल्हाड़ी से वार कर 63 वर्षीय नागेश्वर साहु, 60 वर्षीय सुंदरू साहू उर्फ मुन्ना साहु और 35 वर्षीय पवन कुमार साहु की हत्या कर दी गई।
एक अन्य युवक विकास कुमार साहु भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल है। वारदात की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। इलाके में भी सनसनी फैल गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
क्या तारीख में बदलाव किये बिना संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया जा सकता है? : न्यायालय








