SSP ऑफिस के सामने BJP कार्यकर्ताओं ने जलाया CM का पुतला [BJP workers burnt CM’s effigy in front of SSP office]

2 Min Read

रांची: रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने तथा आंसू गैस के गोले दागने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जगह-जगह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

भाजपा बरटांड एवं सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुराने एसएसपी कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। नेतृत्व किशोर मंडल व राजाराम दत्ता कर रहे थे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले युवाओं की हालत देख एक बात तो निश्चित है कि इस बार जनता तानाशाह हेमंत सरकार को जरूर जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

तो वहीं, मानस प्रसून ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा युवाओं पर अमर्यादित, अलोकतंत्रिक तरीके का आचरण किया गया है। इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है।

मौके पर रमा सिन्हा, पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, कन्हैया पांडे, रमेश राही, मनोज सिंह भवानी, राजकुमार मंडल, निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल, उमेश सिंह, बेबी यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, राजा राम दत्ता, रंजीत सिंह बिल्लू, शंभु सिंह, हुल्लास दास, मनोज रिंकू सिन्हा, भोला पांडे, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रकाश मिश्रा, विजय कुमार, सत्येंद्र मिश्रा व टुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस पर पथराव, एक जवान घायल

Share This Article
Exit mobile version