बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी बीजेपी, बन रही सूची [BJP will take action against rebel leaders, list is being prepared]

1 Min Read

रांची। भाजपा उन बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, जिन्होंने अब तक अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। जो बागी नेता पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है पार्टी उनको छह वर्षों के लिए निष्कासित करने की तैयारी में है।

ऐसे बागी नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। पार्टी के बड़े नेताओं के मनाने के बाद भी अभी भी कई नेताओं ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। इसमें गुमला से मिसिर कुजूर समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

सिमोन मालतो ने छोड़ी पार्टीः

इधर पहाड़िया समुदाय की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सिमोन मालतो ने बीजेपी छोड़ दी है। सिमोन मालतो बरहेट विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

इन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को इस्तीफा भेज दिया है। इसकी प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजी गयी है

इसे भी पढ़ें

बीजेपी के बागी प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल को मनाने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं