PM Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम

1 Min Read

PM Modi:

चाईबासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को पूरे देश में भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू की उपस्थिति में इस अभियान को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार महतो सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

PM Modi:आदित्य साहू ने कहा:

सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, जनजागरूकता और गरीबों की सहायता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आदित्य साहू ने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।” मधु कोड़ा ने बताया कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जिला अध्यक्ष संजू पांडेय ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की सेवा और संवेदनशीलता पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

इसे भी पढ़ें

Prime Minister Narendra Modi: हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज में उड़ेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं