सदन के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक [BJP MLAs sitting on strike outside the House]

1 Min Read

CM हेमंत के खिलाफ की नारेबाजी

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र बहुमत हासिल कर लिया।

हेमंत सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधायक विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान सभी विधायक आदिवासी विरोधी सरकार, सत्ता का भूखा हेमंत शर्म करो, पांच लाख नौकरी का क्या हुआ, राज्य में चौपट विधि व्यवस्था के लिए हेमंत सोरेन शर्म करो, पत्थर-कोयला-बालू और जमीन लुटवाने वाली सरकार हाय हाय के नारे लगाये।

इसे भी पढ़ें

झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है हेमंत सरकारः बाबूलाल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं