ममता सरकार के विरोध में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन

2 Min Read

महिलाओं का शोषण हो रहा बंगाल में: आरती सिंह

रांची। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को रांची में प्रदर्शन किया।

इसका नेतृत्व मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल की बहू, बेटियों के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न चरण सीमा पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र के टीएमसी नेता शेख शाहजहां वहां की मासूम बहू-बेटियों को बहला फुसलाकर उसे अपने ठिकानों पर ले जाते हैं।

वहां उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। ऐसा कई दिनों से चल रहा है, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार खामोश है और शेख शाहजहां को बचाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा अपराधियों को सजा देने की मांग करती है। कहा कि ममता बनर्जी सरकार महिला विरोधी सरकार है।

वहां महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कोई देखनेवाला नहीं है। बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

विरोध प्रर्दशन मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा, सीमा शर्मा, गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री डॉ सीमा सिंह, मंजू लता दुबे, उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, सरिता पांडे, रूपा सिंह, मंत्री रेणु तिर्की, रीता शर्मा, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, प्रवक्ता सुचित सिंह, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, रेखा महतो, प्रमंडलीय पदाधिकारी अर्चना सिंह, रितु रानी सिंह, कार्य समिति सदस्य अमिता भाटिया, लक्ष्मी कुमारी, रागिनी सिंह, निशी जयसवाल, पूनम आनंद, काजल प्रधान रीता छेत्री, कुमुद झा आदि शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें

चुनावी बॉन्ड योजना पर न्यायालय का फैसला पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण कदम : आप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं