Bindu Bhushan Dubey: बीजेपी नेता और झारखंड में स्वच्छता अभियान के प्रचारक बिंदू भूषण दुबे नहीं रहे

1 Min Read

Bindu Bhushan Dubey:

रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता बिंदू भूषण दुबे का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भाजपा और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।

रांची में होगा अंतिम संस्कारः

उनका पार्थिव शरीर विमान से रांची लाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
बता दें कि दिवंगत दुबे झारखंड में स्वच्छता अभियान के प्रचारक और अभियान प्रमुख के रूप में सक्रिय थे।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने उठाया झाड़ू, एक पार्क में किया श्रमदान, देशभर में लोगों ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं