Bindu Bhushan Dubey:
रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता बिंदू भूषण दुबे का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भाजपा और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
रांची में होगा अंतिम संस्कारः
उनका पार्थिव शरीर विमान से रांची लाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
बता दें कि दिवंगत दुबे झारखंड में स्वच्छता अभियान के प्रचारक और अभियान प्रमुख के रूप में सक्रिय थे।
इसे भी पढ़ें



