अंग्रेजों के फूट डालो राज करो नीति आधारित राजनीति करती है भाजपा और आजसू – सीएम हेमंत [BJP and AJSU do politics based on the British policy of divide and rule – CM Hemant]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पक्ष विपक्ष के बीच बयानों की तीखी तकरार जारी है। सीएम हेमंत सोरेन ने आज BJP-AJSU पर धार्मिक भावनाओं को भड़काकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी आजसू को इसमें महारत हासिल है।

उन्होंने आगे कहा कि BJP-AJSU के पिछले 5 दिनों में हुए चुनावी सभाओं से स्पष्ट है कि वे चुनाव सिर्फ और सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़काकर लड़ना चाहते हैं। इनमें उन्हें महारत हासिल है और उनके अनुसार यह चुनाव जीतने का आसान तरीका है।

हेमंत सोरेन ने इसे अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” नीति से जोड़ते हुए झारखंड के मूल्यों की याद दिलाई और लोगों से झारखंड के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें

यह हेडक्वार्टर से चलनेवाली सरकार नहीं हैः हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं