बिग ब्रेकिंग, झारखंड मंत्रालय पहुंची ईडी की टीम, खंगाल रही ग्रामीण विकास की फाइलें

2 Min Read

रांची। बड़ी खबर झारखंड मंत्रालय से आ रही है। यहां ईडी की टीम पहुंची है। ईडी अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग की फाइलें खंगाल रहे हैं।

बता दें कि बीते 2 दिनों से राजधानी रांची में चल रही ED की रेड के दौरान 35 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद हो चुके हैं।

अब इस मामले में बहुत कुछ सामने आता दिख रहा है। पहले तो झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल के नौकर के घर से लगभग 35 करोड़ रूपए कैश बरामद हुए।

अगले दिन रांची के 9 अन्य ठिकानों पर रेड चली। अब बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे ED की टीम झारखंड मंत्रालय पहुंची है और वहां ग्रामीण विकास विभाग के कार्यलय में फाइलों को खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल और उनके नौकर जहाँगीर आलम को ED हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद ही ED ने सीधे झारखंड मंत्रालय में छापेमारी की है।

अब इस पूरे मामले में मंत्री आलमगीर आलम भी साफ़ तौर पर घिरते हुए नज़र आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें भी ED बहुत जल्द समन जारी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें

प्रेग्नेंट महिलाएं गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान, अच्छी रहेगी सेहत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं